Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल सुविधाओं का विस्तार : जूडो-कराटे से नेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचेंगे विद्यार्थी

November 11, 2026

खेल सुविधाओं का विस्तार : जूडो-कराटे से नेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचेंगे विद्यार्थी

Inaugurates 70th Punjab Inter-District School Games : जालंधर। लाडोवाली रोड स्थित स्कूल में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 70वीं पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर स्कूल में जूडो और कराटे खेलों की भी शुरुआत की गई। मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी प्रोत्साहित कर रही है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बच्चों ने खेलों में भाग लिया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खेलों के प्रति काफी प्यार रखते है। ऐसे में सीएम मान की अगुवाई में 70वीं पंजाब राज्य अंतर-ज़िला स्कूली खेल 2026-27 का उद्घाटन किया गया। ऐसे में स्कूल में जूडो और कराटे की आज शुरुआत की गई। इस दौरान बच्चों में काफी जोश देखने को मिला।

यही से बच्चे नेशनल टूर्नामेंट का सफर तय करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों की हौसला अफजाई की। एशियंस चैंपियन ट्रॉफी में भारत के खिताब जीतने पर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार एशियंस चैंपियन ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी, जिसका पंजाबियों ने भरपूर आनंद लिया और पंजाबियों ने गर्व भी महसूस किया। वहीं नीतिन कोहली ने कहाकि पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनेंस में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं और खेल परिसरों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी। जब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में आत्म विश्वास होगा तो वह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। किताबों के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होना चाहिए। इसलिए स्कूल आफ एमिनेंस में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के इनफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें