Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस का गन कल्चर पर बड़ा एक्शन: टू ब्लेंड कैफे में की रेड; मालिक समेत 2 गिरफ्तार

November 11, 2026

जालंधर पुलिस का गन कल्चर पर बड़ा एक्शन: टू ब्लेंड कैफे में की रेड; मालिक समेत 2 गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: जालंधर में गन कल्चर को बढ़ावा देने और कैफे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ‘टू ब्लेंड कैफे’ में छापेमारी कर पुलिस ने कैफे मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक आरोपी शिवा थापर के पास से लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने और उनका प्रदर्शन करने पर लगाए गए प्रतिबंधों के तहत की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में हुई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट फेज-2 में स्थित टू ब्लेंड कैफे (SCO 116-117) में कुछ लोग हथियार लेकर बैठते हैं और गन कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की टीम ने इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में कैफे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान शिवा थापर के पास से लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की गई।

6 नवंबर को जारी हुए थे सख्त निर्देश

DCP लॉ एंड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ के अनुसार, पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 6 नवंबर को सार्वजनिक स्थानों, मैरिज पैलेस और कैफे में हथियार ले जाने तथा उनका प्रदर्शन करने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे।

इन आदेशों का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन को रोकना और गन कल्चर पर लगाम लगाना है। इसके बावजूद कैफे में हथियार होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें…

थाना डिवीजन नंबर-7 में FIR दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में 11 नवंबर 2026 को FIR नंबर 301 दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें