Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: जंडियाला गुरु के 12 गांवों के विकास के लिए 2.31 करोड़ रुपये जारी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बांटे चेक

November 11, 2026

अमृतसर: जंडियाला गुरु के 12 गांवों के विकास के लिए 2.31 करोड़ रुपये जारी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बांटे चेक

अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के 12 गांवों के सर्वांगीण विकास को और गति देने के उद्देश्य से कुल 2 करोड़ 31 लाख 48 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन फंडों से गांवों में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे गांवों की तस्वीर बदलने के साथ-साथ लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

जिन 12 गांवों को विकास कार्यों के लिए चेक वितरित किए गए, उनमें फतेहपुर राजपूतां, चौहान, कुहाला (खजाला), मिहोका, नंगल गुरु, मेहरबानपुर, मल्लोवाल, रख देविदासपुर, रायपुर कलां, घुहाटविंड हिंदुआं, छापा राम सिंह और नारायणगढ़ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवों के लोगों को शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम किया है और मान सरकार के कार्यों से प्रदेश के लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देंगे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें