Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, जालंधर डीसी ऑफिस पहुंची चुनाव आयोग की टीम, अधिकारियों के साथ की मीटिंग

November 12, 2026

पंजाब चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, जालंधर डीसी ऑफिस पहुंची चुनाव आयोग की टीम, अधिकारियों के साथ की मीटिंग

जालंधर: पंजाब में 2027 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं बीते दिन विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ 6 जिलों में नए डिप्टी कमिश्नरों की नियुक्ति की गई। इसी के चलते आज चुनाव आयोग की अधिकारी डिप्टी कमिशनर दफ्तर में जायजा लेने पहुंची, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

डीसी दफ्तर में अधिकारियों के साथ मीटिंग में एफसीएल प्रक्रिया को लेकर बातचीत की गई। ऐसे में चुनाव अधिकारी के पहुंचने से पहले ही डिप्टी कमिशनर दफ्तर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एडीसी ने कहा कि उनके एफएलसी प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में चुनाव कमीशन की हिदायतों के अनुसार प्रत्येक सेंटर में काम किया जा रहा है।

इस दौरान चुनाव कमिशन अधिकारी की ओर से अधिकारी आज डिप्टी कमिशनर दफ्तर पहुंचे है। ऐसे में सभी राजनीतिक नुमाइंदे भी मौजूद है। इस दौरान उनके साथ चुनाव कमिशन अधिकारी ने उनके साथ बातचीत भी की है। चुनाव अधिकारी द्वारा मशीनों की जांच की गई। इस दौरान अधिकारी द्वारा जांच में तैयार की गई रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में चुनाव आयोग को भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें