Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ- ‘पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब’

November 12, 2026

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ- ‘पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब’

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों पर हमला और किश्तवाड़ में दो एसपीओ के शव मिलने की घटना के बाद भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। कुलगाम आतंकी हमले पर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी (रिटायर्ड) ने मीडिया से कहा, “सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर हुआ यह हमला, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और इलाके में अन्य सुरक्षा चौकियां भी मौजूद हैं, काफी लंबे अंतराल के बाद हुआ है।

हालांकि, जुलाई में कुलगाम इलाके में दो मजदूरों की हत्या कर दी गई थी और अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की भी जान चली गई थी। लेकिन, पुलिस चौकी और सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला काफी लंबे समय बाद हुआ है।”

राजन बख्शी ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के बदले में भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भी बड़ा हमला नहीं कर सकता है। यही कारण है कि यह छोटा हमला हुआ है, जिसमें हमारे तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं। उन्होंने कुलगाम और दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। राजन बख्शी ने कहा, “इन क्षेत्रों की सुरक्षा पर हमें जोर देना पड़ेगा, क्योंकि इसी इलाके में अधिक हमले देखने को मिल रहे हैं। हमें दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा का जिम्मा सही तरीके से संभालना पड़ेगा।”

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी ने कहा, “वे कोई बड़ा हमला नहीं करेंगे, क्योंकि उनके अपने देश में काफी उथल-पुथल मची हुई है। उनकी अर्थव्यवस्था समस्याओं से जूझ रही है, और उनका राजनीतिक तंत्र लोकतांत्रिक रूप से बहुत मजबूत नहीं है। वहां सेना सबसे शक्तिशाली संस्था है और वही सारे फैसले लेती है। इसलिए, मुझे लगता है कि वे अपने घरेलू मुद्दों को छिपाने या लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छोटी-मोटी हरकतें कर रहे हैं।”

राजन बख्शी ने आशंका जताई कि भविष्य में भी ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं जारी रह सकती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी लगता है कि कश्मीर घाटी में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होने वाले पहाड़ी रास्ते जल्द ही बर्फबारी के कारण बंद हो जाएंगे। इसलिए, घुसपैठ करने और इस तरह के हमले करने का यह उनके पास आखिरी मौका है।” वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल डीएस ग्रेवाल ने कहा, “पाकिस्तान ने आतंकी भेजकर हमारे दो एसपीओ की भी हत्या की है। उनके शवों के गोलियों के निशान मिले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें