Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में आंगनवाड़ी वर्करों को मिली 17.75 लाख रुपये की सम्मान राशि, विधायक अमनदीप कौर ने किया वितरण

November 13, 2026

मोगा में आंगनवाड़ी वर्करों को मिली 17.75 लाख रुपये की सम्मान राशि, विधायक अमनदीप कौर ने किया वितरण

मोगा( दलीप कुमार ): पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और उनके योगदान को उचित पहचान देने के उद्देश्य से लगातार जनकल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मोगा की आंगनवाड़ी वर्करों को कुल 17 लाख 75 हजार रुपये की सम्मान राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए आंगनवाड़ी वर्करों को सम्मान राशि भेंट की और उनके द्वारा समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बहादुर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आंगनवाड़ी वर्करों के साथ बातचीत करते हुए उनके कामकाज, जिम्मेदारियों और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और जरूरतमंद परिवारों तक उनका लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर हमारी स्वास्थ्य एवं बाल विकास व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा माताओं की देखभाल करने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए भी निरंतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने, कुपोषण की समस्या को दूर करने, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने तथा छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करती हैं और यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती हैं कि सरकार की सुविधाएं वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें। उनका कार्य केवल सरकारी जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के निर्माण से भी जुड़ा हुआ है।

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ इसी सोच का प्रतीक है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की मेहनत को सम्मान देना वास्तव में उन सभी महिलाओं के समर्पण को सम्मान देना है, जो समाज की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि महिलाओं को समाज में बराबरी का सम्मान मिले और उनके कार्यों को उचित पहचान प्राप्त हो। आंगनवाड़ी वर्करों की सेवाएं बेहद सराहनीय हैं और सरकार उनके कल्याण तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने सभी वर्करों से अपील की कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाती रहें। इस दौरान आंगनवाड़ी वर्करों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगा। सीडीपीओ बहादुर सिंह ने भी पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की मेहनत और सहयोग से ही जमीनी स्तर पर बाल विकास एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आंगनवाड़ी वर्करों को भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा और उत्साह से जनसेवा के कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें