Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली की हवा में घुला जहर! कई इलाकों में 400 के करीब पंहुचा AQI

November 14, 2026

दिल्ली की हवा में घुला जहर! कई इलाकों में 400 के करीब पंहुचा AQI

Delhi AQI today: शनिवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 348 दर्ज किया गया। सुबह के शुरुआती घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में घनी धुंध की परत छाई रही।

सुबह 7 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, PM10 और PM2.5 राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख प्रदूषक बने रहे।

कई निगरानी केंद्रों पर AQI का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस में AQI 421 दर्ज किया गया, इसके बाद IIT दिल्ली में 419, ITO में 415 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 410 रहा।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी को बेताब सैम कोंस्टास, कहा – ‘टॉप लेवल पर खेलना चाहता हूं’

 

चांदनी चौक पर 392 रहा AQI
अन्य निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। चांदनी चौक में AQI 392 और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 390 दर्ज किया गया। आनंद विहार में AQI 379, जबकि छावला में 352 रहा। कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल में AQI 326 दर्ज किया गया, जबकि मैदानगढ़ी में यह 300 रहा।

पूरे राज्य में किया जा रहा पानी का छिड़काव
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर को NCR और आसपास के क्षेत्रों में GRAP-3 लागू करने का आदेश दिया था। इस बीच, दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय कर रही है। इनमें प्रदूषण फैलाने वाले कणों के प्रभाव को कम करने के लिए पूरे राज्य में पानी के छिड़काव वाले वाहनों की तैनाती भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज मनाया जाएगा खरना, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग; इसके बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

 

क्लाउड सीडिंग की तैयारी में सरकार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा था कि IIT कानपुर की निगरानी में क्लाउड सीडिंग के परीक्षण जारी हैं। उन्होंने कहा कि अध्ययन पूरा होने और सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इसके कार्यान्वयन और संभावित बारिश से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

हालांकि, गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भारी बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने शहर के AQI आंकड़ों को लेकर CPCB की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और इसे राजधानी के 2 करोड़ लोगों के साथ धोखाधड़ी बताया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें