
harsimrat-badal-to-address-anti-drug-rally-in-moga : मोगा। पंजाब में नशों के बढ़ते प्रचलन और इसके कारण प्रभावित हो रहे युवाओं का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा के केंद्र में आने जा रहा है।
इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल आज जिला मोगा के विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला पहुंचेंगी। यहां उनके आगमन को लेकर नशों के खिलाफ एक बड़े जनसमूह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वह लोगों को संबोधित करते हुए नशों की समस्या, इसके बढ़ते कारोबार और पंजाब की युवा पीढ़ी पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर अपनी बात रखेंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य नारा रखा गया है।
आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को नशों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में नशे की गिरफ्त में फंस रहे युवाओं, उनके परिवारों की परेशानियों और समाज पर पड़ रहे इसके गंभीर प्रभावों को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है। हरसिमरत कौर बादल अपने संबोधन में नशों के खात्मे, नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर विचार रखेंगी।
इसके साथ ही नशे की समस्या से जूझ रहे परिवारों की पीड़ा और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जनभागीदारी की अहमियत को भी सामने लाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य केवल नशों के खिलाफ नारेबाजी तक सीमित न रहकर लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ना और समाज में जागरूकता पैदा करना है। खास तौर पर मांओं और बेटियों की भागीदारी को इस अभियान का आधार बनाया गया है, ताकि परिवार और समाज मिलकर नशों के खिलाफ संघर्ष कर सकें। निहाल सिंह वाला में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है। सांसद हरसिमरत कौर बादल के संबोधन पर सभी की निगाहें रहेंगी कि वह पंजाब में नशों के मुद्दे पर क्या राजनीतिक और सामाजिक संदेश देती हैं।