Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, परिवार के तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

November 15, 2026

मोगा: बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, परिवार के तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

मोगा: जिला के थाना निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आते गांव हिमतपुरा में जमीन के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने और उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी सिलौआनी, जिला लुधियाना ने बताया कि गांव हिमतपुरा में उसकी जमीन है। शिकायतकर्ता ने बताया केि गुरभजन सिंह पुत्र नाजर सिंह, मनिंदर सिंह पुत्र गुरभजन सिंह और प्रदीप सिंह पुत्र मनिंदर सिंह, निवासी गांव माछीके कथित तौर पर उसकी जमीन पर पहुंचे।

आरोप है कि तीनों व्यक्ति अपने साथ घातक हथियार लेकर आए थे। उन्होंने शिकायतकर्ता को धमकियां दीं और उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने खेत में खड़ी उसकी गेहूं की फसल को भी कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की इस हरकत से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है तथा उसे अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच के बाद थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गुरभजन सिंह, मनिंदर सिंह और प्रदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराएं तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है।

📍 Location: निहाल सिंह वाला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें