Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठंड में जकड़न और आलस से हैं परेशान? रोज करें सूर्य-भेदन प्राणायाम, मिलेगा जबरदस्त फायदा

November 15, 2026

ठंड में जकड़न और आलस से हैं परेशान? रोज करें सूर्य-भेदन प्राणायाम, मिलेगा जबरदस्त फायदा

नई दिल्ली, : योग में प्राणायम को शरीर और मन को संतुलित करने का सबसे शक्तिशाली साधन माना गया है। इन्हीं में से एक है सूर्य-भेदन प्राणायम, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर में आंतरिक गर्माहट, ऊर्जा और चयापचय (मेटेबॉलिज्म) बढ़ता है।

‘सूर्य’ का अर्थ है दाईं नासिका यानी पिंगला नाड़ी और ‘भेदन’ का अर्थ है भेदकर प्रवाहित करना। यानी इस प्राणायाम में दाईं दाहिने नथुने (सूर्य नाड़ी या पिंगला नाड़ी) से सांस ली जाती है और बाएं नथुने (चंद्र नाड़ी या इड़ा नाड़ी) से सांस छोड़ी जाती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘सूर्यभेदन प्राणायाम’ एक ऐसा प्रभावी प्राणायाम है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने, प्रतिरक्षा (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाने और बदलते मौसम या ठंड के कारण होने वाली जकड़न व जुकाम को दूर करने में सहायक होता है।

सर्दी-जुकाम, सुस्ती और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में यह प्राणायाम विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। हालांकि, इसे सही विधि और सावधानी के साथ करना बेहद जरूरी है। इससे बेहतर पाचन अग्नि प्रबल, अपच और वात दूर होता है। इससे रक्त शुद्ध, ब्लड प्रेशर नियंत्रित और इम्यूनिटी मजबूत होती है और थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज की समस्या में भी राहत मिलती है और त्वचा निखरती है।

मंत्रालय ने सूर्यभेदन प्राणायाम करने की सही विधि और लाभ भी बताया है। इसे करने के लिए शांत जगह पर पद्मासन, सुखासन या वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। रीढ़ सीधी और आंखें बंद रखें। दाहिने हाथ से नासाग्र मुद्रा बनाएं, अंगूठा दाहिनी नासिका पर और अनामिका बाईं पर करने के साथ ही बाईं नासिका बंद कर दाहिनी से गहरी सांस लें। दोनों बंद कर कुंभक करें फिर दाहिनी बंद कर बाईं से धीरे सांस छोड़ें। इस अभ्यास को 5-10 बार दोहराएं। सुबह खाली पेट या शाम को इसका अभ्यास करें।

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) या हृदय से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को इसका अभ्यास बिना किसी योग्य योग गुरु की सलाह के नहीं करना चाहिए। वहीं, शरीर में अत्यधिक पित्त, बहुत अधिक गर्मी महसूस होने पर या गर्मियों के मौसम में इसका अभ्यास टालना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें