Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा ने गठित की मेनिफेस्टो कमेटी, अविनाश राय खन्ना बने अध्यक्ष

November 15, 2026

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा ने गठित की मेनिफेस्टो कमेटी, अविनाश राय खन्ना बने अध्यक्ष

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए स्टेट मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 15 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को स्टेट मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और राज्यसभा सांसदों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समिति में मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी शेखरी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, एस. हरभजन सिंह, परमपाल कौर और एच.एस. फुल्का को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा की ओर से गठित यह समिति आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न वर्गों की जरूरतों, जनहित के मुद्दों और पंजाब के विकास से जुड़े विषयों को शामिल किए जाने की संभावना है। पार्टी के इस फैसले को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें