Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के विकास मॉडल से पंजाब की तुलना

November 16, 2026

हरियाणा के विकास मॉडल से पंजाब की तुलना

Punjab Lags Behind Haryana in Growth : BJP Leader :  लुधियाना। पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हरियाणा और पंजाब के आर्थिक आंकड़ों की तुलना करते हुए दावा किया कि विकास दर, अर्थव्यवस्था के आकार और प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब पड़ोसी राज्य हरियाणा से पीछे है।

देबी ने आरोप लगाया कि पंजाब में पिछले चार वर्षों के दौरान विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों और वादों पर अधिक जोर दिया गया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के मॉडल से रोजगार, उद्योग और किसान कल्याण को गति देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवधि के दौरान पड़ोसी राज्य हरियाणा डबल इंजन सरकार के तहत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा लगातर तरक्की के मार्घ पर अग्रसर हो रहा है, वहीं इसके विपरित पंजाब में पिछले चार सालों में विज्ञापन, वायदे और कामेडी ज्यादा देखने को मिली, जबकि विकास, सुरक्षा और जवाबदेह सरकार की कमी खलती रही।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव के मूड में है। 2027 में पंजाब पंजाब में कमल खिलेगा, फिर रंगला पंजाब’ बनेगा। उन्होंने कहा कि वायदों और विज्ञापनों से सरकार नहीं चलती, उसके लिए विजन और जवाबदेही चाहिए। ताजा आंकड़ों के हवाला देते हुए देबी ने कहा हरियाणा की विकास दर 9.5 प्रतिशत है, जबकि पंजाब की विकास दर मात्र 6.1 प्रतिशत पर अटकी हुई है। यानी विकास दर पंजाब, हरियाणा से करीब साढ़े तीन प्रतिशत पीछे है। यह अंतर सडक़ों, उद्योगों, रोजगार और किसानों की आमदनी में भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के आकार में भी हरियाणा हरियाणा की अर्थव्यवस्था 15.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पंजाब की अर्थव्यवस्था 9.81 लाख करोड़ रुपये पर ही सिमटी हुई है। करीब 5.37 लाख करोड़ रुपये का यह फर्क बताता है कि निवेश, उद्योग और व्यापार में पंजाब कितना पीछे छूट गया है।

प्रति व्यक्ति आय पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 3,95,618 रुपये है, वहीं पंजाब में यह मात्र 2,30,523 रुपये है। यानी हरियाणा का एक आम नागरिक पंजाब के नागरिक से करीब 1.65 लाख रुपये ज्यादा कमा रहा है। यह आंकड़ा युवाओं, किसानों और मजदूरों के लिए चिंता का विषय है। गुरदेव शर्मा देबी ने कहा पंजाब में 2027 में सतासीन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन मॉडल लागू कर रोजगार, गरीब कल्याण और किसानों की समृद्धि को गति प्रदान कर पंजाब को भी हरियाणा की तर्ज पर विकास के रुप में विकसित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें