Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन साल से श्रमिक सुविधाएं बंद, सीटू का प्रदर्शन

November 16, 2026

तीन साल से श्रमिक सुविधाएं बंद, सीटू का प्रदर्शन
CITU Protests Over Halted Labour Welfare Benefits : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में श्रमिक कल्याण बोर्ड की सुविधाएं पिछले करीब तीन साल से बंद होने और नए मजदूरों का पंजीकरण नहीं होने के विरोध में सीटू ने ढालपुर में प्रदर्शन किया। सीटू ने प्रदेश सरकार और बोर्ड से मजदूरों की सभी कल्याणकारी सुविधाएं बहाल करने और नए पंजीकरण शुरू करने की मांग की।

इसी मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में सीटू के द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड के बाहर प्रदर्शन किया गया और मांग रखी गई कि जल्द से जल्द श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत जो सुविधा मजदूरों को दी जाती है। उन्हें बहाल किया जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव चमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कई सालों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से सुविधा देना बंद किया गया है। पहले मजदूर को इससे कई तरह की सुविधा मिलती थी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिया जाता था। करीब 3 सालों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के द्वारा यह सुविधा बंद की गई है। जिससे मजदूरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सीटू प्रदेश सरकार तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड से मांग करती है कि जल्द से जल्द यह सभी सुविधाएं बहाल की जाए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें