Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना…’, गानों पर रोक से भड़के दिलजीत दोसांझ; मंच से पढ़ा राहत इंदौरी का मशहूर शेर

November 16, 2026

‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना…’, गानों पर रोक से भड़के दिलजीत दोसांझ; मंच से पढ़ा राहत इंदौरी का मशहूर शेर

मुंबई। मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने गानों पर लगी पाबंदियों की वजह से इंदौर कॉन्सर्ट में मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और रोक लगाने वालों को खरी-खोटी सुनाई।

दरअसल, गायक के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बाल संरक्षण विभाग ने उनके चार लोकप्रिय गानों (‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जीब विचो फीम लब्बिया’ और ‘जट उत्थे फायर करदा’) पर रोक लगा दी थी। प्रशासन का तर्क था कि इन गानों से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ये शराब व हिंसा को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इन गानों को न बजाने का निर्देश दिया गया था।

गानों पर रोक-टोक और शो का विरोध किए जाने पर दिलजीत दोसांझ नाराज नजर आए, जिसके चलते मंच पर उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और तंज कसते हुए कहा कि “ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।”

 

‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’

इसके बाद उन्होंने शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़ते हुए कहा, “हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है, ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है। मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं हैं, लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब गायक ने राहत इंदौरी का मशहूर शेर पढ़ा हो। इससे पहले भी दिलजीत ने 8 दिसंबर 2024 को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर के दौरान ये शेर पढ़ा था। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के खिलाफ हुए स्थानीय विरोध के जवाब में ये परफॉर्मेंस दिवंगत शायर डॉ. राहत इंदौरी को समर्पित की थी।

कब आयोजित हुआ था कॉन्सर्ट?

बता दें कि दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट से पहले भी इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर थे। आयोजन स्थल पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी, ड्रोन से निगरानी, बम डिस्पोजल स्क्वाड और 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ निजी सुरक्षा गार्ड्स तैनात किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें