Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Panchayat Season 5: रिलीज डेट के लिए बनराकस ने प्राइम वीडियो को दिया अनोखा चैलेंज, 1 करोड़ फूलों की रखी मांग

November 16, 2026

Panchayat Season 5: रिलीज डेट के लिए बनराकस ने प्राइम वीडियो को दिया अनोखा चैलेंज, 1 करोड़ फूलों की रखी मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क: जब ‘पंचायत’ के फैंस यह सोचकर परेशान थे कि कहीं उनका पसंदीदा शो बंद तो नहीं हो गया, तभी फुलेरा में एक नया ट्विस्ट आ गया है! नेतृत्व में बदलाव के बाद अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने खुद ही कमान संभाल ली है। ‘पंचायत’ की वापसी अब अधर में लटकी हुई है और ऐसे में बनराकस ने शो की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख बताने से पहले फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रख दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने ही नियम बना लिए हैं। एक खास ऑडियंस चैलेंज के ज़रिए फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के बाद ही ‘पंचायत सीज़न 5’ की रिलीज़ डेट का खुलासा होगा।

तो फिर देर किस बात की? हार चढ़ाइए, बनराकस की शर्त पूरी कीजिए और ‘पंचायत सीज़न 5’ की वापसी की तारीख अनलॉक करने में अपना योगदान दीजिए!

यहां लें हिस्सा: https://panchayatdate.com

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें