
Bathinda Ticket Wins ₹12 Crore Punjab Diwali Bumper : लुधियाना। पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2026 का पहला इनाम बठिंडा के नाम रहा। 12 करोड़ रुपये का बंपर पुरस्कार टिकट नंबर 916674 ने जीता। यह टिकट बठिंडा की रतन लॉटरीज से खरीदा गया था। लुधियाना स्थित पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के कार्यालय में सोमवार को ड्रॉ के नतीजों की घोषणा की गई।
इन अलग-अलग इनामों को जीतने वालों की किस्मत चमक गई, और लॉटरी के नतीजों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस बीच, पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने अगले बंपर ड्रॉ की भी घोषणा कर दी है। आने वाली पंजाब लॉटरी बंपर में 10 करोड़ रुपये का पहला इनाम रखा गया है। इस घोषणा के बाद, लॉटरी के शौकीनों के बीच नए ड्रॉ को लेकर उत्साह बढ़ गया है।