Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से 19 नवंबर को भेजा जाएगा चेतावनी पत्र

November 17, 2026

मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से 19 नवंबर को भेजा जाएगा चेतावनी पत्र

मानसा : मैडीकल प्रैक्टिशनर्ज़ एसोसिएशन पंजाब की राज्य कमेटी की मीटिंग राज्य प्रधान धन्ना मल गोयल की अध्यक्षता में शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल यादगारी हाल, मोगा में हुई। मीटिंग में राज्य जनरल सचिव गुरमेल सिंह माछीके, राज्य सरपरस्त सुरजीत सिंह लुधियाना, वित्त सचिव राकेश मेहता, सीनियर उप-प्रधान सीआर शंकर और जसविंदर सिंह खीवा, कमेटी नेताओं के अलावा जिला नेता भी शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य एजेंडा सरकार द्वारा अनरजिस्टर्ड मैडीकल प्रैक्टिशनर्ज़ को ट्रेनिंग देने के फैसले और इसे अमली रूप में लागू करवाने के लिए समीक्षा करना था।

उन्होंने कहा कि राज्य नेताओं द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं। 7 सितंबर को डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग और 15 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और प्रिंसिपल स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई मीटिंग में ट्रेनिंग जल्द शुरू करवाने की मांग की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 सितंबर के बुलावे पर 22 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विभागों के साथ की गई मीटिंग में भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. हरतिंदर कौर, डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग की सेवा-मुक्ति के उपरांत नए बने डॉ. अनिल गोयल को बधाई देते अनरजिस्टर्ड मैडीकल प्रैक्टिशनर्ज़ को ट्रेनिंग जल्द शुरू करवाने की पुरजोर मांग की गई, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के कारण लगने वाली चुनाव आचार संहिता से पहले ट्रेनिंग शुरू हो सके।

बहस-विचार के उपरांत सर्व-सम्मति से किए गए फैसले के मुताबिक पूरे राज्य में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से 19 नवंबर को चेतावनी पत्र दिए जाएंगे। एसोसिएशन द्वारा अल्टीमेटम देते कहा कि यदि 25 नवंबर तक, ट्रेनिंग संबंधी कोई उचित कदम नहीं उठाए जाते, तो इसे सरकार की वादा-खिलाफी समझते हुए चंडीगढ़ की ओर कूच किया जाएगा। इस समय राज्य सहायक सचिव रणजीत सिंह सोही और सुखचैन सिंह बोपाराए, सहायक सलाहकार धर्मपाल औड़, सहायक कैशियर तारा चंद भावा, जिला बठिंडा के प्रधान मेवा सिंह बराड़ और सचिव मनप्रीत सिंह बुर्ज डल्ला, मानसा के प्रधान सतपाल रिशी, शहीद भगत सिंह नगर प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों, राज्य कमेटी सदस्य सुखपाल सिंह, स्वर्ण सिंह मोगा, केसर खां, टहिल सिंह मोहाली, प्रताप सिंह सोढ़ी ने एसोसिएशन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तय किए गए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान भी दिया। इस समय बलजिंदर सिंह रौली, संदीप जोशी, बलजीत सिंह आदि नेताओं ने भी अपने विचार सांझे किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें