Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

November 17, 2026

कुल्लू में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा District-Level Youth Festival Organised in Kullu : कुल्लू। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से मुख्यालय ढालपुर स्थित देव सदन में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें 30 वर्ष से कम आयु के दर्जनों युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक, नृत्य, पेंटिंग और निबंध सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में नुक्कड़ नाटक, नृत्य पेंटिंग, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताएं युवाओं के बीच आयोजित करवाई गई। वहीं जो भी युवा इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करता है। उसे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और उसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि ढालपुर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें दर्जनों युवाओं ने भाग लिया है। इस युवा उत्सव में सभी युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ऐसे में चयनित युवाओं को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें