
कुल्लूः भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला कुल्लू भाजपा जनजातीय युवा मोर्चा की ओर से सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष भगवान दास नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को विशेष रूप से मनाने के लिए संगठन की ओर से तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में आज कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिनके माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
इस शिविर में जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने आकर रक्तदान किया है। ऐसे में आज 30 यूनिट खून एकत्रित करने का टारगेट रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 12 यूनिट एकत्रित कर लिए गए है और शाम तक और अधिक खून एकत्रित किए जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया था। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
भगवान दास नेगी ने बताया कि भाजपा जनजातीय युवा मोर्चा का प्रयास रहेगा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और उनके संघर्ष से अवगत करवाया जाए तथा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाया जाए।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...