Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

MSD के IPL संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- ‘धोनी भाई, आपके साथ मैदान पर खेलना मजेदार रहा

November 18, 2026

MSD के IPL संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- ‘धोनी भाई, आपके साथ मैदान पर खेलना मजेदार रहा

Rohit Sharma on Dhoni’s retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को IPL से संन्यास ले लिया। आईपीएल 2027 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के मेंटर के रूप में नजर आएंगे। धोनी के संन्यास के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई दी है।

रोहित शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए धोनी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “धोनी भाई, शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई। इतने सालों में आपके साथ मैदान पर खेलना और बहुत सारी यादें साझा करना मजेदार रहा। बहुत सम्मान।”

महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) और रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी ने सीएसके को और रोहित ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5-5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इस दौरान रोहित और धोनी की कप्तानी में सीएसके और एमआई के बीच कई यादगार और रोमांचक मैच भी देखने को मिले हैं। दोनों टीमों ने कुछ सबसे यादगार फाइनल और दबाव वाले मुकाबले खेले हैं।

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

धोनी ने दी थी ओपनिंग की जिम्मेदारी
रोहित भारतीय क्रिकेट टीम में भी धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेले हैं। एक ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के करियर को गढ़ने और उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज बनने का अवसर देने में धोनी का बतौर कप्तान एक बड़ा योगदान रहा है। यह भी एक वजह है कि रोहित के मन में धोनी के लिए खास सम्मान है। 2007 में अपने करियर की शुरूआत करने वाले रोहित को धोनी ने ही पहली बार 2013 में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद जो हुआ, वो इतिहास है।

धोनी के लिए मुंबई इंडियंस ने एक पोस्ट किया था। पोस्ट की शुरुआत फ्रेंचाइजी ने टॉस के समय रोहित और धोनी की एक तस्वीर के साथ शुरुआत की, जिसमें एक नीला दिल, एक हैंडशेक और एक पीला दिल था।

एनिमेटेड वीडियो किया शेयर
इसके बाद एमआई ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों पूर्व कप्तान एक साथ गाड़ी चला रहे थे। इससे पहले कि धोनी की कार एक अलग मोड़ लेती, जो उनकी लंबे समय से चली आ रही फ्रेंचाइजी राइवलरी की ओर एक मजेदार इशारा था। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के दौरान धोनी, रोहित और सूर्यकुमार यादव की मीटिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया। ये तीनों भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं। इनकी कप्तानी में देश ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीता था।

एमआई ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसे पल हमारी आंखों में आंसू ला देते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें