
पंजाब डेस्क: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 21 नवंबर को तीन घंटे की पैरोल देने की अनुमति दे दी है। इस दौरान वह अपने गांव पहुंचकर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। हालांकि, अंतिम अरदास सहित अन्य धार्मिक रस्मों में उनकी भागीदारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
दोपहर 12 बजे तक गांव पहुंचेंगे अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह ने बताया कि अदालत के नए आदेश के अनुसार अमृतसर देहाती पुलिस को उन्हें गांव तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक घर पहुंचना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार कानून और प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करेगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी और परिवार की ओर से अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
सुखचैन सिंह ने संगत से भी अपील की है कि इस दुख की घड़ी में अनुशासन बनाए रखें और अमृतपाल सिंह से मिलने के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने दें।
ये भी पढ़ें…
पहले 17 नवंबर को होना था अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से पहले अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार 17 नवंबर को करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बाद में तारीख बदलकर 21 नवंबर कर दी गई।
परिवार के मुताबिक, अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव के बाद अमृतपाल सिंह की पैरोल को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी आगे बढ़ी। इसके अतिरिक्त उनके चाचा हरजीत सिंह और सुखमन सिंह की याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई होनी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...