
कुल्लूः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय इलेक्टरल लिटरेसी क्लब प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित चयन समिति की देखरेख में यह पूरी प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और स्कूलों से चयनित कुल 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 35 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तथा 35 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के मुख्य विषय “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” और “मतदान का महत्व” रखे गए थे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से “मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया” , “ईवीएम और वीवीपैट” तथा “मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया” से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दो चरणों (राउंड) में आयोजित हुई, जिसके पहले राउंड में सभी 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इस दूसरे राउंड से अंतिम 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
दोनों प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणामों की घोषणा आगामी 20 नवंबर को की जाएगी, जिसके पश्चात चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय (स्टेट लेवल) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में चयन समिति के नायब तहसीलदार निर्वाचन , ज्वाला दास, उप निदेशक प्राथमिक सुरेश कुमार, डॉ. सुमित ठाकुर, प्रो. पुने राम, प्रो. प्रीती और हेम राज भारद्वाज उपस्थित रहे।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...