Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

DM कॉलेज के बाहर से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026

DM कॉलेज के बाहर से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोगा: जिला मोगा में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आदी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जानकारी के अनुसार एएसआई रणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि मंगल सिंह पुत्र लीडर सिंह निवासी नजदीक बंद फाटक, सिवियां के सामने, तलवंडी भाई, जिला फिरोजपुर, चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आदी है। वह डीएम कॉलेज मोगा सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और डीएम कॉलेज मोगा के बाहरी इलाके से आरोपी मंगल सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले शहर के किन-किन इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और क्या वह किसी अन्य आपराधिक घटना में भी शामिल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार जारी रहेगी।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें