
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पहली बार खेलो हिमाचल – चिट्टा मुक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए खेलो से जोड़ कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। ताकि युवाओं को खेलो से जोड़ कर नशे से दूर रखा जाए। खेलो हिमाचल के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी जैसे खेलो को शामिल किया गया है, जिसके चलते अब बॉक्सिंग से जुड़े युवाओं ने भी सरकार से मांग रखी है कि खेलो हिमाचल इस इस पहल में बॉक्सिंग को भी जोड़ा जाए।
हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर सक्षम ने बताया कि वह बीते कई सालों से बॉक्सिंग कर रहे है। प्रदेश में 2 हजार से अधिक युवा बॉक्सिंग के खेल से जुड़े हुए है। खेलो हिमाचल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन पहल है, लेकिन इसमें बॉक्सिंग के खेल को भी शामिल किया जाना चाहिए। ताकि ग्रामीण स्तर के युवाओं को इस खेल के प्रति भी रुझान हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई युवाओं खिलाड़ी है, जो बड़े स्तर तक आप नाम कमा चुके है। ऐसे में अगर उस खेल को खेलो हिमाचल में भी जोड़ा जाता है तो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
📍 Location: Kullu (Kullu)