Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जातिसूचक शब्द कहने और पिस्टल दिखाने के आरोपों पर हंगामा

November 19, 2026

जातिसूचक शब्द कहने और पिस्टल दिखाने के आरोपों पर हंगामा

जालंधर। श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक शब्द कहने और लाइसेंसी पिस्टल दिखाने के आरोपों को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। एससी समुदाय के लोगों और प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चौक पर धरना लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों के सड़क पर बैठने के कारण मुख्य चौक पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, प्रणव चौधरी को बैंक कॉलोनी स्थित शूज फैक्टरी के मालिक वरुण महाजन पर जातिसूचक शब्द कहने और लाइसेंसी पिस्टल तानने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में बुधवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत होनी थी, लेकिन आरोप है कि वरुण महाजन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसी के विरोध में आज लोगों ने धरना लगाकर रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

एडीसीपी माधवी शर्मा ने बताया कि करीब छह दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बुधवार को समझौते के लिए समय तय किया गया था, जहां एक पक्ष ने जातिसूचक शब्द कहने और पिस्टल दिखाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद पुलिस कर्मचारियों को भी बुलाया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आयूब खान ने आरोप लगाया कि शू मार्केट के प्रधान रविंदर चौधरी और उनके बेटे के साथ गलत व्यवहार किया गया तथा रिवॉल्वर दिखाई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करने और लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करवाने संबंधी कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें