Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम ने दिलाया भंगाली स्कूल को पहला स्थान

November 19, 2026

स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम ने दिलाया भंगाली स्कूल को पहला स्थान

Bhangali School Tops Amritsar Innovation Digital Tech Fair : अमृतसर। मेरिटोरियस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय इनोवेशन डिजिटल टेक फेयर में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। मेले में जिले के विभिन्न स्कूलों के 30 प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंगाली ने स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम प्रोजेक्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। सोहियां कलां स्कूल दूसरे और खलचियां स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता स्कूलों को क्रमशः 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) श्री हरजिंदर सिंह और जिला नोडल इंचार्ज श्री सौरभदीप के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने में जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) स. कंवलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) श्री राजीव कपूर, मेरिटोरियस स्कूल की प्रिंसिपल मैडम स्वजीत तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवांकोट की प्रिंसिपल मैडम नवदीप कौर गिल ने अहम भूमिका निभाई।

इस टेक फेयर में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कुल 30 नवीनतम एवं तकनीकी प्रोजेक्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी कौशल और नए विचारों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विजेता स्कूलों को नकद पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित जजों की टीम द्वारा प्रोजेक्ट्स का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद विजेता स्कूलों की घोषणा की गई। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्कूलों को क्रमशः 3100 रुपये, 2100 रुपये और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंगाली ने ‘स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम’ प्रोजेक्ट के साथ पहला स्थान हासिल कर 3100 रुपये का पुरस्कार जीता।

इसी प्रकार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहियां कलां ने ‘सॉइल इंफॉर्मेशन सिस्टम’ प्रोजेक्ट के साथ दूसरा स्थान हासिल कर 2100 रुपये तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलचियां ने ‘डिजिटल साइलोज’ प्रोजेक्ट के साथ तीसरा स्थान हासिल कर 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और IoT तकनीकों को अपनाने के लिए किया प्रेरित इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) स. कंवलजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि जब उनके पास जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार था, उस समय इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।

उन्होंने जिला नोडल अधिकारी श्री सौरभदीप के साथ मिलकर ‘मिशन रफ्तार’ की शुरुआत करवाई और इसे पूरी लगन के साथ सफलतापूर्वक पूरा करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की भरपूर सराहना करते हुए बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिला नोडल अधिकारी श्री सौरभदीप ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी आयोजन टीम, भाग लेने वाले सभी स्कूलों और निर्णायक मंडल के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने सभी कंप्यूटर फैकल्टी (CFs) को प्रेरित करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को AI और IoT तकनीकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें तथा उन्हें ऐसे तकनीकी प्रोजेक्ट्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें