Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवोत्थान एकादशी के साथ शुरू हुआ वेडिंग सीजन, लाखों शादियों से कारोबारियों की होगी चांदी

November 20, 2026

देवोत्थान एकादशी के साथ शुरू हुआ वेडिंग सीजन, लाखों शादियों से कारोबारियों की होगी चांदी

Wedding Season 2026: देवोत्थान एकादशी के साथ चार महीने बाद एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगी हैं। 20 नवंबर से विवाह समारोहों की शुरुआत हो गई है। इस बार शादी का सीजन कारोबार के लिहाज से भी बेहद खास रहने वाला है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमान के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देशभर में करीब 52 लाख शादियां हो सकती हैं, जिनसे लगभग 7.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों का अनुमान

दिल्ली-NCR में शादी के इस सीजन में करीब 5 लाख विवाह होने की संभावना है। इनसे लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में ही एक दिन में हजारों शादियां आयोजित होंगी। बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल और होटलों में करीब 12 से 15 हजार विवाह समारोह होने की उम्मीद है।

इसके अलावा गार्डन, कम्युनिटी हॉल और पार्कों में 10 से 12 हजार तथा फार्म हाउस में 2 से 3 हजार शादियां होने का अनुमान है।

गुरुग्राम से नोएडा तक बढ़ेगी रौनक

दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी 6 हजार से अधिक शादियां होने की संभावना है। इससे होटल, कैटरिंग, ज्वेलरी, कपड़े, फूलों की सजावट और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कारोबारियों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें…

देवोत्थान एकादशी क्यों है खास?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। देवोत्थान एकादशी पर उनके जागने के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह जैसे मांगलिक कार्य दोबारा शुरू होते हैं। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है।

इस बार शादी का सीजन बाजार में बड़ी आर्थिक गतिविधियां लेकर आया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि नवंबर और दिसंबर में विवाह से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी कमाई होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें