Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

November 20, 2026

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

JNVST-2027 Scheduled for November 28 : अमृतसर। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थी NVS की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या संबंधित ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल श्री बाल कृष्ण ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित ब्लॉक कार्यालय अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, भिलोवाल, अमृतसर-II से भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रिंसिपल ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें तथा उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें