Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य योजना के तहत 40 हजार मरीजों के स्टेंट और 50 हजार की नी रिप्लेसमेंट

November 20, 2026

स्वास्थ्य योजना के तहत 40 हजार मरीजों के स्टेंट और 50 हजार की नी रिप्लेसमेंट

Health Scheme Covers 40,000 Stent Procedures : अमृतसर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह मियानविंड ने दावा किया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक योजना के तहत 40 हजार मरीजों के दिल में स्टेंट डाले गए और 50 हजार मरीजों की घुटने बदलने की सर्जरी हुई है।

 

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत, हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। यह योजना उन परिवारों को बहुत बड़ी राहत देती है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक इस स्वास्थ्य योजना के तहत 40,000 मरीजों के दिल में स्टेंट डाले गए हैं और 50,000 मरीजों की घुटने बदलने (नी रिप्लेसमेंट) की सर्जरी की गई है। मियानविंड ने कहा कि इस योजना की एक और खास बात यह है कि ₹10 लाख का हेल्थ कवर कोई एक बार मिलने वाला लाभ नहीं है, बल्कि इसे हर साल रिन्यू (नवीनीकृत) किया जाएगा। इससे पंजाब के परिवारों को लगातार स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी और गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान पैसों की चिंता से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाने के लिए परिवारों को अक्सर कर्ज लेना पड़ता था या अपनी जमा-पूंजी खर्च करनी पड़ती थी। इस सरकारी योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का कोई भी निवासी पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का असली उद्देश्य जनता के पैसे का इस्तेमाल लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास इसी सोच को दर्शाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें