Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 18 बोतलें बरामद

November 21, 2026

पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 18 बोतलें बरामद

मोगा: जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत थाना सिटी मोगा पुलिस ने गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिटी मोगा में तैनात सहायक थानेदार अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकाश उर्फ मूली निवासी गांव गजियाणा अवैध रूप से शराब अपने पास रखकर बेचने का काम करता है। यदि पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे शराब सहित काबू किया जा सकता है।

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पार्टी ने कार्रवाई की और प्रकाश उर्फ मूली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 18 बोतलें शराब बरामद हुईं। इनमें 9 बोतलें वन एक्स्ट्रा ड्राई जिन तथा 9 बोतलें देसी शराब शामिल हैं। बरामद शराब पर चंडीगढ़ मार्का अंकित बताया गया है।

पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस की ओर से आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष निगरानी रखी जा रही है। गश्त और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, ताकि गैरकानूनी कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें