BSNL Recharge Plan : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी अपने 2449 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्लान में 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। यानी अब ग्राहकों को 365 की जगह 380 दिनों तक सिम चलाने का मौका मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS के साथ इंश्योरेंस का फायदा भी दिया जा रहा है।
BSNL के 2449 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज नहीं कराना चाहते। इस प्लान की कीमत 2449 रुपये है। बता दें कि पहले इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब कंपनी 15 दिन ज्यादा वैलिडिटी दे रही है।
इस प्लान में ग्राहकों को ये फायदे मिलेंगे-
– 380 दिनों की वैलिडिटी
– रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा
– कुल 760GB इंटरनेट डेटा
– पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग
– रोजाना 100 फ्री SMS
– फ्री नेशनल रोमिंग
पहले इस प्लान में 730GB डेटा मिलता था, लेकिन 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के कारण अब ग्राहकों को 30GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इसके साथ ही 1500 एक्स्ट्रा SMS का फायदा भी मिलेगा।
One recharge. A whole year of connectivity and added protection!
👉 For more information:
1800 11 8485Recharge smart via #BReX
https://t.co/n5GH7EVXPA#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #BSNLinsurance #oicl #benefits
@oiclinsurance @CMDBSNL @robertravi21
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 18, 2026
1 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। इसके तहत सड़क दुर्घटना, आग से जलने, सांप के काटने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं में नियमों के अनुसार इंश्योरेंस का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी 10,000 रुपये का साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस भी दे रही है। यानी अगर किसी ग्राहक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो वह तय नियमों के अनुसार इस इंश्योरेंस का लाभ ले सकता है।
BSNL का 202 रुपये वाला प्लान भी है खास
कंपनी ने 202 रुपये का एक और रिचार्ज प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में भी एक्सीडेंट और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस का फायदा मिलता है।
इस प्लान में ग्राहकों को मिलेंगे:-
– 32 दिनों की वैलिडिटी
– 300 मिनट फ्री कॉलिंग
– 5GB इंटरनेट डेटा
– 100 फ्री SMS
– पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग
बता दें कि रिचार्ज कराने से पहले अपने मोबाइल नंबर पर इस ऑफर की उपलब्धता और इंश्योरेंस की शर्तें BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक कर लें।