Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekly Horoscope: वृषभ और तुला की बढ़ेगी कमाई, मीन वाले किसी को न दें उधार; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

November 22, 2026

Weekly Horoscope: वृषभ और तुला की बढ़ेगी कमाई, मीन वाले किसी को न दें उधार; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: नया सप्ताह 23 से 29 नवंबर 2026 तक कुछ राशियों के लिए पैसों के मामले में अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कुछ लोगों को कमाई के नए मौके मिल सकते हैं, तो कुछ को अपने खर्च और निवेश पर ध्यान देना होगा। वृषभ राशि वालों को प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। वहीं, तुला राशि के लोगों को कमाई के नए रास्ते मिल सकते हैं। दूसरी ओर, कन्या राशि वालों का पैसा फंस सकता है और मीन राशि के जातकों को किसी को उधार देने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह…

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 23 से 29 नवंबर 2026

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े छोटे सौदों में फायदा मिल सकता है। पैसों के लेन-देन से भी लाभ होने की उम्मीद है। हालांकि, इस सप्ताह बड़ा निवेश करने से बचें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी और कारोबार में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। घर का कोई हिस्सा किराए पर देने से आपकी कमाई बढ़ सकती है। कारोबार में भी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। इसके लिए अपनी पुरानी योजनाओं में बदलाव करना भी फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोग भविष्य के लिए छोटी रकम बचाने या निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबार में भी अच्छा समय रहने की उम्मीद है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय अपनी जरूरत और आने वाले समय को ध्यान में रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को पुराने प्रॉपर्टी के सौदों से फायदा मिल सकता है। इस सप्ताह जमीन या मकान से जुड़ा कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। नौकरी में दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें और अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कारोबार में किसी बड़ी डील से अच्छा पैसा मिल सकता है। इस सप्ताह आप कोई महंगी चीज भी खरीद सकते हैं। हालांकि, अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस सप्ताह निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लेना चाहिए। किसी योजना में लगाया गया पैसा फंस सकता है या उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। इसलिए बिना पूरी जानकारी के कहीं भी पैसा न लगाएं। फिलहाल अपनी बचत को सुरक्षित रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए कमाई के नए मौके बन सकते हैं। अपनी समझ और नए विचारों से आप अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह भी आपके काम आ सकती है। हालांकि, किसी कागज या समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पुराने निवेश से नुकसान हो सकता है। इसलिए इस सप्ताह जल्दबाजी में कहीं भी पैसा लगाने से बचें। किसी भी निवेश से पहले उसके फायदे और नुकसान समझ लें। कारोबार करने वाले लोग किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय नए काम और ग्राहकों की तलाश करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस सप्ताह अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। कोई व्यक्ति आपसे पहले दिए गए पैसे वापस मांग सकता है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इसलिए फालतू खर्चों से बचें और पैसों का सही इस्तेमाल करें। नौकरी करने वालों को अपने सीनियर अधिकारियों का साथ मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को पैसों की परेशानी दूर करने में दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिल सकती है। उनकी सहायता से पुराना कर्ज चुकाने में भी आसानी हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। नौकरी और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और भावनाओं में आकर कोई कदम न उठाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह खर्चों पर काबू रखना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने पर चालान कट सकता है। इससे आपका पैसा खर्च हो सकता है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की सलाह लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए। खासकर ऐसे लोगों को पैसे न दें, जो पहले भी समय पर पैसे वापस नहीं कर पाए हैं। कारोबार में नए काम शुरू करने से फायदा मिल सकता है। नए उत्पाद बेचने या नए तरीके अपनाने से भी कमाई बढ़ सकती है। हालांकि, कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी कर लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें