Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral News: शादी में जूते चुराने को लेकर मचा बवाल, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार; जानें वजह

November 22, 2026

Viral News: शादी में जूते चुराने को लेकर मचा बवाल, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार; जानें वजह

Viral News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक शादी के दौरान छोटी सी रस्म को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आपको बता दें कि मामला जूते चुराने की रस्म से शुरू हुआ और पुलिस थाने तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

जूते चुराने की रस्म पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के राजेंद्र नगर से अनुराग यादव बारात लेकर शाजापुर पहुंचे थे। यहां उनका विवाह कैलाश खेर की बेटी योग्यता से होना था। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जूते चुराने की रस्म शुरू हुई। इसी दौरान दुल्हन पक्ष ने जूते वापस करने के बदले नेक मांगा। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दुल्हन के परिवार ने उसकी विदाई करने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें :

दोनों परिवार पहुंचे थाने

विवाद के बाद दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और मारपीट की शिकायत की। वहीं, दूल्हे के परिवार ने भी पुलिस को अपनी शिकायत दी। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत तो ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। उनका यह भी कहना है कि दुल्हन के अंकल सुनील पेंटर बीजेपी पार्षद हैं और उनके दबाव में कार्रवाई नहीं हो रही है।

दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार है दूल्हा

दूल्हे पक्ष का कहना है कि वे आज भी दुल्हन को अपने घर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनके घर पर रिसेप्शन की तैयारी भी हो चुकी है और हजारों लोगों को निमंत्रण दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे विवाद की सच्चाई सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें