Salman Khan Copy viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जैसे दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है। पहली नजर में उसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है, लेकिन यह असली सलमान खान नहीं, बल्कि उनका एक हमशक्ल है। खास बात यह है कि यह शख्स गांव में मोबाइल फोन का प्रमोशन करने पहुंचा था, जहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सलमान खान के हमशक्ल को देखने उमड़ी भीड़
वायरल वीडियो में सलमान खान का हमशक्ल एक मोहल्ले या गांव की सड़क पर दिखाई दे रहा है। वह OPPO Find X10 सीरीज का प्रमोशन करता नजर आ रहा है। उसे देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। कई लोग उसके साथ फोटो और वीडियो बनाते भी दिखाई देते हैं।
सलमान एक मोहल्ले मे OPPO Find X10 का प्रमोशन करने मे पहुँचे तो पूरा गाँव उमड़ पड़ा ,
सलमान खान ने डांस भी किया , शादी ना करने की असली सच्चाई भी बता दी ,
बस ये सलमान खान का हल्का वर्जन है ,
महाराज अन्नपूर्णा General Election
Happy Birthday Kartik Aaryan Gujrat Gyanesh Kumar https://t.co/ZB2TAyIIL3— Dr Kaalika (@DrKaalika) November 22, 2026
डांस करके किया लोगों का मनोरंजन
इस दौरान सलमान के हमशक्ल ने अपने अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उसने डांस करके वहां मौजूद लोगों को हंसाया। इतना ही नहीं, उसने अपनी शादी को लेकर भी मजेदार बात कही, जिसे सुनकर लोग हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उसे सलमान खान का हल्का वर्जन बता रहे हैं, तो कुछ उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि भाईजान की कॉपी भी कम मनोरंजक नहीं है। हालांकि, वीडियो में दिखने वाला शख्स असली सलमान खान नहीं है। OPPO के इस प्रमोशन में सलमान खान के शामिल होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।