Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली से पहुंचे, S. Jaishankar के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे

November 22, 2026

नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली से पहुंचे,  S. Jaishankar के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्लीः नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे। वह भारत प्रवास के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में बेरेन्डसेन के आगमन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ”नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन का नयी दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है।

वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिससे भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग और प्रगाढ़ होगा।” बेरेंन्डसेन 22 से 23 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें