Proclaimed Offender Arrested in Cheque Bounce Case : महेंद्रगढ़। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराधियों और न्यायालय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे गांव कोथल खुर्द निवासी आशीष को 21 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार पीओ स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) मोहित सिंह डाबड़ की अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामला विचाराधीन था। मामले में अदालत की ओर से आरोपी को बार-बार समन और वारंट जारी किए गए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।
इसके चलते अदालत ने 16 अक्टूबर 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पीओ स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उनके आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति, उद्घोषित अपराधी या बेल जंपर के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Also Read :