Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलाणा में 3 मंजिल मकान में लगी आग, आशियाना जलकर हुआ राख

November 23, 2026

मलाणा में 3 मंजिल मकान में लगी आग, आशियाना जलकर हुआ राख

कुल्लू: जिले की मणिकर्ण घाटी के मलाणा में शनिवार रात के समय एक तीन मंजिल मकान में आग लग गई। आग लगने के चलते 13 कमरा पूरी तरह से जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन के टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब प्रभावित परिवार को भी राहत राशि दी जा रही है। कुल्लू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह आग दिले राम के मकान में लगी। घटना के समय आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखा सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल पाया।

ग्रामीणों के अनुसार, आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता के चलते मकान को बचाना मुश्किल हो गया। इस तीन मंजिला मकान में कुल 13 कमरे थे। वहीं आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीण राजू राम ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण कोई सामान सुरक्षित नहीं बचाया जा सका। आग के कारण मकान को भारी नुकसान पहुंचा है और परिवार के सामने अब रहने तथा जरूरी सामान की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

वहीं डीसी कुल्लू डॉ अमित कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीम भी अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सरकारी नियमों के अनुसार प्रभावित परिवार को राहत राशि भी दी जा रही है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें