Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NZ 1st Test: ड्रॉ के बाद शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, कहा- 10 विकेट लेना आसान…

November 23, 2026

IND vs NZ 1st Test: ड्रॉ के बाद शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, कहा- 10 विकेट लेना आसान…

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर 10 विकेट निकालना एक चुनौती होगी।

मैच के बाद कप्तान गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस पिच पर 10 विकेट लेना एक चुनौती होगी। मगर मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, बीच-बीच में कुछ मौके मिले, खासकर जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आ गए थे। इस वजह से मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।”

खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन
टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। घर से बाहर खेलते हुए हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी। पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर बल्लेबाजी में भी, सभी ने अपना योगदान दिया। भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है।”

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया के हाथ से फिसली जीत! 258 गेंदों तक डटे रहे मिचेल-फिलिप्स, न्यूजीलैंड ने बचाया टेस्ट

 

दूसरे टेस्ट में गेंदबाजों को ज्यादा मदद
शुभमन गिल ने उम्मीद जताई कि वेलिंगटन के मुकाबले क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी और मदद मिलेगी। इसी वजह से अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की योजनाओं को लगातार अच्छे से लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम एक अच्छी स्थिति में होंगे।”

गेंदबाजों को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
उन्होंने मैच ड्रॉ पर खत्म करने के फैसले पर सहमति जताने के अपने फैसले को लेकर कहा, “अगर विकेट से थोड़ी और मदद मिलती, तो शायद बात अलग होती, लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे। उन्होंने इस मैच में लगभग 50-50 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके अलावा, अगला मैच सिर्फ तीन दिन बाद है और कल हमें यात्रा भी करनी है। इसी कारण हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवर फेंकने से कोई खास फायदा होता।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें