Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश की अपदस्थ पीएम की 16 दिसंबर को निर्वासन से स्वदेश लौटने की योजना

November 25, 2026

बंगलादेश की अपदस्थ पीएम की 16 दिसंबर को निर्वासन से स्वदेश लौटने की योजना

ढाका : भारत में रह रहीं बंगलादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है। बंगलादेश इस दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद स्वतंत्रता हासिल करने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाता है।

छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक जनविद्रोह के कारण अपने 15 साल के शासन का अंत होने के साथ हसीना 5 अगस्त, 2024 को भारत चली गई थीं, जहां वह निर्वासन में रह रही हैं।

स्वदेश लौटने की प्रस्तावित तारीख की घोषणा करते हुए मंगलवार को जारी एक बयान में हसीना ने मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से उनकी स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली ने बयान में कहा, चूंकि शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 को बंगलादेश के विमान से भारत गई थीं, इसलिए उन्होंने सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनकी वापसी के लिए विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें