Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में 26 नवंबर को AAP का राज्य स्तरीय समारोह, ट्रैफिक रूट डायवर्ट करेगी पुलिस

November 25, 2026

मोगा में 26 नवंबर को AAP का राज्य स्तरीय समारोह, ट्रैफिक रूट डायवर्ट करेगी पुलिस

मोगा। आम आदमी पार्टी की ओर से 26 नवंबर को मोगा जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप और अन्य प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मोगा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं, ताकि आम लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को गांव नत्थूवाला जदीद में होने वाले समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष ट्रैफिक योजना तैयार की गई है। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी हिदायतों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। समारोह के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर घरों से निकलें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

मोगा पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन समारोह के दौरान आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें