Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब रैली’: केजरीवाल पेश करेंगे नया रोडमैप, CM मान रखेंगे रिपोर्ट कार्ड

November 26, 2026

मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब रैली’: केजरीवाल पेश करेंगे नया रोडमैप, CM मान रखेंगे रिपोर्ट कार्ड

पंजाब डेस्क: मोगा में आयोजित होने वाली ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के जरिए आज AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली के मंच से केजरीवाल पंजाब को और खुशहाल बनाने का रोडमैप पेश करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री मान अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे।

AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू के मुताबिक, इस कार्यक्रम में केजरीवाल, भगवंत मान, पूरी कैबिनेट और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप शामिल होगी।

पांच गारंटियों और सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार

पार्टी का दावा है कि उसने 2022 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों और पांच बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। रैली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर पेश किया जाएगा।

इसके अलावा केंद्र सरकार पर पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और फंड के मुद्दों पर भेदभाव करने के आरोप भी उठाए जा सकते हैं। भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर भी AAP नेताओं के निशाने पर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

116 एकड़ में तैयार हुआ विशाल रैली स्थल

मोगा-लुधियाना रोड पर मटवानी गांव के पास सुबह 11 बजे रैली आयोजित करने की तैयारी है। आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल के अनुसार, करीब 116 एकड़ में पंडाल तैयार किया गया है। लोगों के लिए पार्किंग, लंगर, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें