नई दिल्ली: देशभर में आज गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की विकास यात्रा पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने संविधान को भारत की प्रगति का मार्गदर्शक बताते हुए युवाओं से इसके मूल सिद्धांतों को समझने और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपने लेख में विपक्ष पर भी निशाना साधा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की नसीहत दी।
संविधान ने आम नागरिकों को दिए आगे बढ़ने के अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने सामान्य परिवारों से आने वाले लोगों को भी देश की सर्वोच्च जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए संविधान की ताकत का उल्लेख किया।
गरीबी उन्मूलन और सामाजिक न्याय पर जोर
पीएम मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गरीबी से बाहर आए लोगों का जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना और UPI जैसी पहलों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने 101वें, 102वें और 103वें संविधान संशोधनों का भी उल्लेख किया, जिनके जरिए GST, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा और EWS वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया।
अपने लेख में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर संविधान की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने पहले और 42वें संविधान संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कुछ फैसलों से मौलिक अधिकारों और न्यायिक समीक्षा की व्यवस्था प्रभावित हुई।
पीएम मोदी ने अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल को लेकर भी विपक्ष की आलोचना की। इसके अलावा OBC आरक्षण, मुस्लिम आरक्षण और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने विपक्ष को ‘विरोध पक्ष’ के बजाय ‘अवरोध पक्ष’ करार दिया।
In this OpEd, I highlight the following:
UNIQUENESS of our Constitution and Constituent Assembly.
How the Constitution of India is an INSEPARABLE part of my journey.
Ways the NDA Government has STRENGTHENED the Constitution.
Efforts towards boosting SOCIAL AND ECONOMIC JUSTICE.
I have also highlighted:
How the Constitution was trampled over by those who ruled the nation for 5 decades.
How one party has devolved from being a Virodh Paksh to AVRODH PAKSH.
English – https://t.co/6g2CZtbOYg
हिन्दी – https://t.co/CNDyRbDwmC
— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2026
युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश
प्रधानमंत्री ने युवाओं से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्धता और भारतीय न्याय संहिता जैसे बदलावों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसी सोच से 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें…
30 नवंबर तक बीजेपी चलाएगी संविधान जागरूकता अभियान
संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा देशभर में संविधान गौरव दिवस मना रही है। पार्टी 26 से 30 नवंबर तक पांच दिवसीय जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पटना में और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अहमदाबाद में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से पार्टी ‘सेवा दूत अभियान’ भी शुरू करेगी।