Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के ईश्वर नगर में एक्साइज विभाग की रेड, घर से 111 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

November 27, 2026

जालंधर के ईश्वर नगर में एक्साइज विभाग की रेड, घर से 111 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

जालंधर: जिले के ईश्वर नगर में गुरुवार को एक्साइज विभाग की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने लाडी नामक व्यक्ति के घर से अंग्रेजी शराब की कुल 111 बोतलें बरामद कीं। छापेमारी के समय आरोपी घर से फरार मिला, जबकि उसकी पत्नी को एक्साइज विभाग की टीम ने पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ईश्वर नगर में लाडी के घर रेड की गई थी। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इनमें मैकडॉवेल नंबर वन की 59 बोतलें, रॉयल स्टैग की 17, ऑफिसर चॉइस की 14, पंजाब किंग की 9, सिग्नेचर की 3 और आरसी की 3 बोतलें शामिल हैं। बरामदगी के बाद मामले की सूचना भार्गव कैंप पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज करने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पहले भी दर्ज हैं तस्करी के मामले

इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के अनुसार, आरोपी लाडी के खिलाफ पहले भी अंग्रेजी शराब की तस्करी से संबंधित कई मामले और एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बरामद शराब की बोतलों पर लगे स्कैनर और होलोग्राम मिटाए हुए पाए जाने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। कानून के तहत यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इसे गैर-जमानती अपराध के दायरे में माना जाता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

📍 Location: अंदर ईश्वर नगर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें