Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा रैली की सफलता पर विधायक ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

November 27, 2026

मोगा रैली की सफलता पर विधायक ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

Amandeep Kaur Arora Thanks Workers for Rally Success : मोगा। गांव मटवानी में 26 नवंबर को आयोजित आम आदमी पार्टी की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ की सफलता के बाद विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश, मेहनत और समर्पण ने रैली को यादगार बनाया। पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके सामूहिक प्रयासों से ही बड़े आयोजन सफल होते हैं।

उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने में मोगा हलके के कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने जिस उत्साह, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी भागीदारी निभाई, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा की धरती पर आयोजित इस रैली में आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया, कैबिनेट मंत्री, विधायकों ने रैली को चार चांद लगाने पर उनका कोटि-कोटि धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न हलकों के विभिन्न गांवों, शहर के अलग-अलग वार्डों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा समर्थक पहुंचे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर आयोजन में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की गतिविधियों को सफल बनाने में उसके कार्यकतार्ओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और मोगा के कार्यकतार्ओं ने एक बार फिर अपनी सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं का जोश, उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण ही उनकी असली ताकत है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ निभाई गई भूमिका से ही बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है। मोगा हलके के लोगों और पार्टी से जुड़े सभी साथियों ने जिस तरह एकजुट होकर रैली में भाग लिया, वह उनके लिए विशेष खुशी और संतोष का विषय है।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि वह उन सभी कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों, विभिन्न इकाइयों के सदस्यों और समर्थकों का विशेष रूप से धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने रैली की तैयारियों से लेकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल करवाने तक अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कई कार्यकतार्ओं ने व्यक्तिगत स्तर पर मेहनत की और अपने साथियों को साथ लेकर रैली में पहुंचे। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन यादगार रहा। विधायक ने कहा कि पार्टी के साथ जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग उनके लिए महत्वपूर्ण है। वह भविष्य में भी इसी तरह सभी के साथ मिलकर हलके के लोगों से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर काम करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं और समर्थकों के साथ उनका जुड़ाव केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उनकी प्राथमिकता है। अंत में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने एक बार फिर मोगा हलके के समस्त कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मेहनत के लिए वह हृदय से धन्यवाद करती हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आप सभी का जोश, उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण ही हमारी असली ताकत है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस अवसर पर उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद का नारा भी दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें