Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरा गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मंत्री खुडियान ने बढ़ाया उत्साह

November 27, 2026

पैरा गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मंत्री खुडियान ने बढ़ाया उत्साह

State-Level Para Games Witness Enthusiastic Participation :  लुधियाना। पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पैरा गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियान ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। चक्का फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

 

एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और टेबल टेनिस में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियान ने विशेष रूप से भाग लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनदीप कौशल, पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव जसप्रीत सिंह, कोच गगनदीप सिंह और एथलेटिक्स कोच संजीव शर्मा भी उपस्थित थे। लड़कों की अंडर-19 चक्का फेंक स्पर्धा में फतेहगढ़ साहिब के अवतार सिंह ने एफ-51 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर रमनदीप सिंह और तीसरे स्थान पर रमनदीप सिंह रहे। एफ-54 वर्ग में श्री मुक्तसर साहिब के बलजिंदर सिंह ने पहला, लुधियाना के सुरिंदर सिंह ने दूसरा और मुक्तसर साहिब के सलिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में एफ-52 वर्ग में एस. ए. एस. नगर के संजय कुमार शर्मा ने पहला, रूपनगर के शशि कुमार ने दूसरा और रूपनगर के राजिंदर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। एफ-54 वर्ग में मुक्तसर के मालविंदर सिंह ने पहला और जालंधर के गुरदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो (एफ-55 और एफ-56) में अमृतसर की मनदीप कौर, बरनाला की अमनदीप कौर और लुधियाना की हरसिमरत कौर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

गोला फेंक (एफ-55,56 और 57) में पटियाला की लवप्रीत कौर ने पहला, रूपनगर की दर्शना देवी ने दूसरा और मोगा की चरणजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक (एफ-55,56 और 57) में बरनाला की अमनदीप कौर ने पहला, लुधियाना की राजवंत कौर ने दूसरा और फतेहगढ़ साहिब की लाभ कौर ने तीसरा पुरस्कार जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें