Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पदों पर भर्ती, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

November 28, 2026

मंडी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पदों पर भर्ती, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

मंडी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर (बणी) द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 160 पदों के लिए अधिसूचना जिला रोजगार कार्यालय को प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है ।उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 17,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 20,000 रुपए से 24,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन के अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा, ग्रेच्युटी एवं पेंशन की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कांगड़ा, शिमला, सोलन, ऊना, सिरमौर एवं चंडीगढ़ में की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके पश्चात उन्हें विभिन्न हॉस्टलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के मांगपत्र के अनुसार प्रशिक्षण शुल्क 10,900 रुपए निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार रिफंडेबल होगा। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

यह साक्षात्कार 02 दिसंबर, 2026 सुबह 10.30 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, गोहर में, 03 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में, 04 दिसंबर, 2026 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में, 05 दिसंबर,2026 को उप-रोजगार कार्यालय, पधर में, 07 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, करसोग में, 08-12-2026 उप-रोजगार कार्यालय, बालीचौकी में, 09 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में तथा 10 दिसंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, जोगिन्द्रनगर में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें