Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : टिकट खरीद में डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता

November 29, 2026

Amritsar : टिकट खरीद में डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता

Firozpur Division Promotes Digital Payments for Rail Tickets : अमृतसर। फिरोजपुर मंडल में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर। यात्रियों को टिकट खरीदते समय यूपीआई एवं क्यूआर कोड से भुगतान करने के लिए किया जा रहा जागरूक।

फिरोजपुर मंडल में रेल यात्रियों को टिकट खरीदने में सुविधा प्रदान करने के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को यूपीआई, क्यूआर कोड तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट खरीदने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंडल के विभिन्न टिकटिंग माध्यमों जैसे यूटीएस, पीआरएस, एटीवीएम, वाईटीएसके, जेटीबीएस तथा रेलवन ऐप से टिकट खरीदते समय डिजिटल भुगतान करने के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को डिजिटल भुगतान के सुरक्षित एवं आसान तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है।

डिजिटल भुगतान से यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी, नकद लेनदेन की आवश्यकता कम होगी तथा टिकट खरीदने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। फिरोजपुर मंडल यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे की डिजिटल सुविधाओं को अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए यात्रियों को यूपीआई, क्यूआर कोड तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट खरीदने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंडल के विभिन्न टिकटिंग माध्यमों जैसे यूटीएस, पीआरएस, एटीवीएम, वाईटीएसके, जेटीबीएस तथा रेलवन ऐप से टिकट खरीदते समय डिजिटल भुगतान करने के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें