शिमला : रविवार को वीकेंड की छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। राजधानी शिमला सहित मनाली और डलहौजी में पर्यटकों की भारी आवाजाही से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। होटलों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार को रफ्तार मिली। कई पर्यटन स्थलों पर होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 80 फीसदी तक पहुंच गई। शिमला में मालरोड, रिज मैदान और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रही।
परिवारों और युवाओं ने वीकेंड पर पहाड़ों का रुख किया। वहीं, मनाली और डलहौजी में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पर्यटन स्थलों के बाजारों, रेस्तरां और होटलों में रौनक देखने को मिली। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ी संख्या से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। होटल कारोबारियों को अच्छी बुकिंग मिली, जबकि टैक्सी संचालकों, रेस्तरां और अन्य पर्यटन व्यवसायों से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिला। लंबे समय बाद पर्यटन गतिविधियों में आई इस तेजी से कारोबारियों को आने वाले दिनों में भी अच्छी आमदनी की उम्मीद बंधी है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, छुट्टियों और वीकेंड पर बाहरी राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे हैं। इससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को सहारा मिल रहा है। रविवार को उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर साबित किया कि पहाड़ों की सैर के लिए सैलानियों की पहली पसंद हिमाचल के पर्यटन स्थल बने हुए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...