Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident: कार-पिकअप की भिड़ंत में पिता-पुत्र और भांजे की हुई मौत, दो घायल

October 26, 2024

Accident: कार-पिकअप की भिड़ंत में पिता-पुत्र और भांजे की हुई मौत, दो घायल

श्रीगंगानगर: राजस्थान में अनूपगढ़ जिले में भारतमाला परियोजना राजमार्ग 911 पर शनिवार सुबह पिकअप और कार में टक्कर होने से कार में सवार पिता-पुत्र और भांजे की मौत हो गयी जबकि पिकअप चालक और एक बालक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिकअप वाहन घड़साना से सब्जियां लेकर अनूपगढ़ की तरफ आ रहा था कि सुबह करीब सात बजे चक 15-ए के बस अड्डे के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय पिकअप विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गयी। इससे कार में सवार प्रभुराम सोखल (40), उसके पिता ओम प्रकाश (65) और ममेरा भाई बलबीर (45) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि प्रभुराम का भतीजा प्रशांत (12) और पिकअप वाहन चालक करणीसिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें