Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident : ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

February 4, 2025

Accident : ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Accident: बिहार में भागलपुर जिले के बाइपास थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के बरारी क्षेत्र निवासी पप्पू यादव अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो से लोदीपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गलोकल अस्पताल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस घटना में स्कार्पियो सड़क पर ही पलट गया और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रुप में घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से तीनों युवकों को जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो इलाज चल रहा है।हादसे के बाद ट्रक का चालक और सह चालाक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें